मनरेगा योजना के तहत 10 लाख से बनेगी मिट्टी मोरम से दो सड़क

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ढबरिया गांव में मिट्टी मोरम से बनने वाली दो सड़क का शिलान्यास रविवार को किया गया। कांडी पंचायत मुखिया विनोद प्रसाद ने नारियल फोड़ कर इसका शिलान्यास किया। पहली सड़क का निर्माण ढबरिया तालाब से प्राथमिक विद्यालय ढबरिया तक और दूसरी सड़क का निर्माण बिजली सब स्टेशन से ढबरिया बस्ती तक होगा। मनरेगा योजना से बनने वाली इन सड़कों के निर्माण में 10 लाख रुपये खर्च होंगे।

मुखिया ने बताया कि ढबरिया प्रखंड का ऐसा एकलौता गांव है, जहां के लोग बरसात के दिनों में प्रखंड मुख्यालय से कट सा जाते हैं। उस बस्ती में अगर कोई बीमार पड़ जाता है तो उसे किसी वाहन से इलाज के लिए कही ले जाना मुश्किल हो जाता है। इन सभी परिस्थितियों को देखकर ही एक साथ दो सड़क का निर्माण किया जा रहा है। मौके पर समाजसेवी दिनेश कुमार, कमलेश सिंह, अनूप कुमार, वार्ड पार्षद मुख्तार अंसारी, नसीम अंसारी, अशोक प्रसाद, पूर्व मुखिया दामोदर प्रसाद मेहता, राजू राम, डॉ अभिनंदन, भूटान सिंह, बबलू कुमार सहित कई अन्य लोग भी उपस्थित थे।