जरूरतमंदों के बीच सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बांटा राशन

झारखंड
Spread the love

लातेहार। कोरोना महामारी की घड़ी में सामाजिक कार्यकर्ता दिल खोलकर गरीबों की मदद कर रहे हैं। आपदा के समय कोई भूखा नहीं रहे, इसका प्रयास किया जा रहा है। संकटग्रस्त परहैया टोला, चटुआग, पहना पानी, अटुल्ला, भेलवाही के आदिम जाति, अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति के 55 परिवारों एवं चंदवा धोबीटोला में अंत्यंत गरीब असहाय और दैनिक मजदूर परिवारों के बीच 45 राशन किट का वितरण किया गया।

इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता अनिल कुमार राम, अयुब खान, संदीप उपाध्याय, रविन्द्र कुमार साह ने कहा कि‍ समाज के प्रति सेवा की भावना रखते हुए लगातार गरीब व असहायों के बीच खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा है। राशन किट लोगों को उपलब्ध कराया गया है। चावल, दाल, आलू आदि सामग्री मिलाकर एक किट बनाया गया है। स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के कारण लोगों का रोजगार तबाह हो गया है। उनके समक्ष भोजन समेत कई प्रकार का संकट खड़ा हो गया है। हमारा उद्देश्य है कि कोई भी भूखा नहीं सोए। थोड़ा बहुत राहत पहुंचाने का कोशिश हो रही है।

राशन देने के दौरान प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन कि‍या गया। लोगों से वैक्सीन लगाने का आग्रह किया गया। उन्‍हें इसके लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर दसवा परहैया, विनोद परहैया, अनिल मुंडा, नेमा परहैया, राजकुमार परहैया, चरका परहैया, लालबिशुन परहैया, दुखन परहैया, बिरन राम, युगेश्वर राम, मोनिका परहिन, सुनीता परहिन, डोमनी देवी, सुगनी देवी, सुनील परहैय, बिफईया परहैया, सुरेश परहैया, सुरेन्द्र परहैया, फुलेशर परहैया, फिरंगी परहैया सहित अन्‍य मौजूद थे।