आज का पंचांग और राशिफल, जाने कैसा होगा आपका दिन

राशिफल
Spread the love

29 जून, 2021

पंचांग

विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- आषाढ़। पक्ष- कृष्ण। तिथि- पंचमी दिन के 01.22 बजे तक। नक्षत्र- शतभिषा रात के 01.02 बजे तक। योग- प्रीति दिन के 12.21 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.26 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.23 बजे। राहुकाल- दिन के 03.54 से 05.38 बजे तक। अभिजीत दिन के 11.57 बजे से 12.52 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

राशिफल

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में विरोधियों को परास्त करने में सफल रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र भी बढ़ा हुआ दिखेगा। इससे आपके मित्रों की संख्या में बढ़ोतरी होगी।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) गैरजरूरी खर्च अधिक हो सकते हैं। आज विवाद को बढ़ावा नहीं दें। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप करने से बचें। कामकाज के दृष्टिकोण से दिन अच्छा है। लक्ष्य को पा लेंगे। कारोबारियों को लाभ होगा।

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) दिन मिला-जुला फल लेकर आया है। नौकरी पेशा लोगों पर दिन भर कार्यभार अधिक रहेगा। काम को निपटाने में जल्दबाजी नहीं करें। खतरा हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पुराना रोग उभर सकता है।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। स्थिति थोड़ी विपरीत हो सकती है। अपने धैर्य और मधुर व्यवहार से आप बाधाओं को समाप्त करने में सफल रहेंगे। किसी प्रिय से अप्रत्याशित मदद मिल सकती है।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) कार्यस्थल पर स्थिति में सुधार होगा। लंबित योजना लागू कर सकेंगे। आपके प्रदर्शन से अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। आज आप मित्रों या रिश्तेदारों का सहयोग करेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) आज आपकी कानूनी अड़चनें दूर होंगी। कारोबारियों का काम अच्छा चलेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ के अवसर मिलेंगे। आज आपको भेंट व उपहार देना पड़ सकता है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) 29 जून का राशिफल अनुकूल नहीं है। अपने क्रोध और उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। अन्यथा परेशानी हो सकती है। आज दुर्घटना का भी खतरा है। लेन-देन में सतर्कता बरतें। नुकसान का खतरा है।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के प्रयास सफल होंगे। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। पदोन्नति भी मिल सकती है।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) नौकरीपेशा लोगों को विरोधी परेशान करेंगे। हालांकि वे आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। आपको आज अपनी वाणी और व्यवहार में संयम रखना होगा। तभी अपेक्षित सफलता मिल सकेगी।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता की स्थिति बनेगी। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। उनका कद बढ़ेगा। जोखिम वाले फैसले और कार्य को टालें।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) भूमि और भवन के सौदे करने वाले को बड़ा लाभ मिल सकता है। नया कार्य प्रारंभ करने की योजना बनेगी। कामकाज को बढ़ाने के प्रयास सफल भी रहेंगे। विरोधियों को मुंह की खानी पड़ेगी।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आज कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतें। विशेष रूप से महत्वपूर्ण कागज पत्रों को संभाल कर रखें। अन्यथा बड़ी परेशानी में फंस सकते हैं। परिवार के वरिष्ठ को स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)

दैनिक भारत 24 की अपील : कोरोना से जंग में वैक्‍सीन कारगर है। जरूर लें।