Horoscope

आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

07 अक्‍टूबर, 2022

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

दिन आशाजनक लाभ दिलाएगा। किसी पुराने कार्य के पूर्ण होने पर उत्साह से भरे रहेंगे। स्वभाव भी परोपकारी रहने से किसी के कार्य को मना नहीं करेंगे। कार्य व्यवसाय से मध्याह्न बाद आकस्मिक धन लाभ होगा। प्रयास करने पर डूबे धन की प्राप्ति भी हो सकती है। व्यवसायियों का ध्यान मध्याह्न तक कार्य पर केंद्रित रहेगा। इसका लाभ शीघ्र देखने को मिलेगा। इसके बाद मन मनोरंजन की ओर भटकेगा। खर्च भी कम रहने से आर्थिक बचत कर पाएंगे। सरकारी कार्य में कोई नई उलझन पड़ेगी। घर में शांति बनी रहेगी। महिला मित्रों से गलतफहमी होगी।

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

पुराने अधूरे कार्य पूर्ण हो सकते है। इसके लिये लचीला व्यवहार त्यागना पड़ेगा। नौकरी पेशा को पदोन्नति में आ रही बाधा दूर होने पर कुछ राहत मिलेगी। इसके लिये अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। व्यवसायी वर्ग व्यवसाय में अलावा भी अन्य काम आने से परेशान होंगे। बड़े बुजुर्गो का सहयोग मिलने से शीघ्र ही समाधान भी हो जाएगा। पैतृक संपत्ति के मामलों को टालना ही बेहतर रहेगा अन्यथा नई मुसीबत खड़ी हो सकती है। उच्च अधिकारियों को प्रसन्न रखें। शारीरिक स्वास्थ्य कुछ समय के लिए खराब होगा।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

महत्त्वकांक्षाओ की पूर्ति कर सकेंगे। दिन का पहला भाग आनंद से व्यतीत करेंगे। सुख के लगभग सभी साधन उपलब्ध होंगे। कार्य क्षेत्र से धन के साथ सम्मान की भी प्राप्ति होगी। व्यापार में विस्तार करने की योजना गति पकड़ेगी। निकट भविष्य में आय के नए मार्ग खुलेंगे। परिजनों की इच्छा पूर्ति‍ होने से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। मधुर व्यवहार सामाजिक क्षेत्र पर भी  प्रसिद्धि दिलाएगा। धन लाभ के प्रबल योग है, परंतु जल्दबाजी में गलत जगह निवेश भी हो सकता है। परिजन-मित्रों के साथ उत्तम भोजन वाहन सुख मिलेगा।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। जिस कार्य को करने का मन बनाएंगे, उसमें पहले सेहत बाधा डालेगी। बाद में आर्थिक अथवा अन्य पारिवारिक उलझनों के चलते बीच में ही छोड़ना पड़ेगा। स्वास्थ्य को लेकर विशेष सतर्क रहें। असंयमित दिनचर्या के कारण कमजोरी एवं मासपेशी संबंधित तकलीफ हो सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन केवल संभावनाओं पर आधारित रहेगा। धन लाभ की आशा जागेगी। अंत समय पर ढीली पड़ जाएगी। खर्च संचित कोष से ही करना पड़ेगा। परिजन किसी वादे के अंत समय पर टालने से क्रोधित रहेंगे।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

दिन लाभप्रद रहेगा, लेकिन भ्रम में डालने वाली परिस्थितियों से बुद्धि विवेक द्वारा स्वयं ही विजय पानी होगी। काम-धंधा आरम्भ में आशा से कम रहेगा। अव्यवस्था भी रहेगी। मध्याह्न बाद अचानक तेजी आने से संभलने का अवसर नहीं मिलेगा। संध्या तक आशानुकूल धन लाभ होने से प्रसन्न रहेंगे। नौकरी पेशा अधिक कार्यभार के कारण थकान अनुभव करेंगे। निराशा में सरकारी विरोधी कार्य से बचे। सरकार संबंधित कार्यों में भी प्रयास करने पर गति आएगी। स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव आएगा।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

दिन वृद्धिकारक रहेगा। प्रातः काल से ही मन मे धन प्राप्ति की तिकड़म लगी रहेगी। धन कमाने का रास्ता गलत हो या सही इसका कोई फर्क नहीं पड़ेगा। मध्याह्न तक परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। इसके बाद अचानक मेहनत फलीभूत होगा। धन लाभ एक से अधिक साधनों से होगा। स्वार्थ सिद्धि की भावना प्रबल रहेगी। कार्य क्षेत्र अथवा पारिवार में अपना काम बनाने के लिए दिखावे का गुस्सा करेंगे। वाणी में मिठास रहने से कार्य शीघ्र बन भी जाएंगे। विद्यार्थ एवं नौकरी पेशा जातक बेहतर प्रदर्शन करने पर सम्मान के पात्र बनेंगे।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

बुद्धि बल से ही सफलता पा सकते है, लेकिन मानसिकता बैठे बिठाये लाभ पाने की रहेगी। इस वजह से मेहनत वाले कार्यों की अनदेखी करेंगे। अहम की भावना भी कुछ ज्यादा ही रहेगी। किसी की बात को धैर्य से सुनने की जगह तुरंत प्रतिउत्तर देने से माहौल खराब होगा। नौकरी या व्यवसाय दोनों जगह श्रेष्ठ दिखाने की होड़ लगेगी। इसका परिणाम शून्य ही रहेगा। सरकारी अथवा व्यवसाय संबंधित कागजी कार्रवाई के लिये भागदौड़ करनी पड़ सकती है। धन लाभ रुक रुककर होने से कार्य क्षेत्र पर अधिक ध्यान देना होगा।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

दिन अशांति से भरा रहेगा। आरंभ में ही किसी परिजन अथवा आस-पड़ोसी से कलह होने की आशंका है यहां गलती आपकी ही रहेगी, लेकिन ना मानने के कारण विवाद बढ़ेगा। कार्य क्षेत्र पर घर का गुस्सा उतारने पर सहकर्मियों से भी मतभेद होगा। बाद में इसका पश्चाताप भी करेंगे, लेकिन अवसर निकलने के बाद ही। धन लाभ किसी की खुशामद के बाद ही सम्भव है। मध्याह्न के बाद का समय चुनौती से भरा रहेगा। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धा बढ़ने से मन में उच्चाटन आएगा। कार्यों को छोड़ आराम करने का मन करेगा।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

दिन धन लाभ दिलाने वाला रहेगा। किसी अन्य की बातों में आकर हाथ आये लाभ से वंचित भी रह सकते है। कार्य क्षेत्र पर किसी अनुभवी की सलाह से ही आर्थिक आयोजन करें। सफलता की संभावनाए बढ़ेंगी। विदेशी वस्तुओं के व्यवसाय में निवेश से बचें। नौकरी वाले लोगों को कम मेहनत करनी पड़ेगी। योजनाबद्ध तरीके से कार्य करेंगे, जिससे सफलता की संभावना भी शत प्रतिशत रहेगी। विरोधी विफल रहेंगे। बेरोजगारों को मन चाहा रोजगार पाने के लिए थोड़ा और समय लगेगा।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

कामकाज को लेकर दिन के आरंभ से मन मे कोई गुप्त चिंता रहेगी। जिसका निराकरण मध्याह्न बाद ही सम्भव होगा। व्यवसायी वर्ग प्रत्येक कार्य संकोच के साथ करेंगे। निवेश करने में झिझकेंगे, लेकिन निवेश करने का फल दोगुना होकर आने वाले समय में अवश्य ही मिलेगा। शारीरिक रूप से चुस्त अनुभव करेंगे। अपने कार्यों के साथ ही सामाजिक कार्यो के प्रति भी गंभीर रहेंगे। अधूरे कार्य पूर्ण करके ही दम लेंगे। मध्याह्न बाद धन लाभ होने से मन इच्छित कार्य पूर्ण करेंगे।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

प्रातःकाल से ही मन पर चंचलता हावी रहेगी। बीते दिनों की अपेक्षा मानसिक रूप से हल्कापन अनुभव करेंगे। सेहत सामान्य रहेगी। आरम्भ में लापरवाही दिखाएंगे, लेकिन जिम्मेदारी बढ़ने पर कार्यों को गंभीर होकर करेंगे। अधिकांश कार्य समय से पहले पूर्ण कर लेंगे। व्यवसाय के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनेगी। लाभ की संभावनाएं बढ़ेंगी। नौकरी वाले लोग अधिकारी वर्ग से विशेष प्रयोजन सिद्ध कर पाएंगे। परिजनों के साथ संबंधों में निकटता आएगी।

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

पहले जैसी सुविधा नही मिलेगी। प्रत्येक कार्य में विघ्न बाधाए आएंगी। पूर्व में बनाई योजनाएं किसी कमी के कारण अधूरी रह सकती है। कार्य क्षेत्र पर छोटी सी चूक से बड़ा नुकसान होने की आशंका है। आर्थिक हानि होने की आशंका है। स्वास्थ्य भी विपरीत रहने से कार्यों के प्रति उत्साहहीनता रहेगी। कार्य क्षेत्र पर आर्थिक कारणों से किसी से झड़प हो सकती है। परिचित आवश्यकता पड़ने पर टालमटोल करेंगे।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्मत कर्म से बनताबिगड़ता है।)