स्टेट बैंक के कर्मियों को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सम्मानित किया

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। जिले के कांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित स्टेट बैंक के सभी कर्मियों को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में शाखा प्रबंधक मतीयस तिर्की, कैश ऑफिसर ब्रजेश कुमार दुबे और सुमिर कुमार मार्गी, प्रमोद सिंह, विजय प्रसाद, राजेश कुमार सिंह सहित अन्य कर्मियों का नाम शामिल हैं।

सभी कर्मियों को भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामलला दुबे और कांडी पंचायत मुखिया सह भाजपा नेता विनोद प्रसाद ने गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। दुबे ने कहा कि कोरोना महामारी से पूरा देश जूझ रहा है। ऐसी विकट परिस्थिति में भी बैंक के सभी कर्मियों ने अपनी जान की परवाह न कर जनता की मदद की है। कोरोना काल में अपने कर्तव्य पर खरा उतर कर बेहतर योगदान दिया है।

इस मौके पर शाखा प्रबंधक मतियस तिर्की और कैश ऑफिसर ब्रजेश कुमार दुबे ने कहा कि जनता की मदद करना हमारा कर्तव्य है। बैंक में किसी को कोई दिक्कत नहीं हो, इसके लिए संबंधित कर्मी सदैव तत्पर हैं। आगे भी हम सब बेहतर कार्य करने के लिए तैयार हैं।