सिकंदराबाद-छपरा साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलेगी, ये है रूट

झारखंड
Spread the love

रांची। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए सिकंदराबाद-दानापुर- सिकंदराबाद साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन के स्थान पर सिकंदराबाद-छपरा-सिकंदराबाद साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन (पुर्नत: आरक्षित) चलेगी। इन ट्रेनों में एसएलआर के 2 कोच, सामान्य श्रेणी के 6 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 10 कोच, वातानुकूलित 3-टियर के 5 कोच  यानी 23 कोच होंगे।

ट्रेन संख्या 07051 सिकंदराबाद-छपरा साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन 6 जून, 13 जून, 20 जून और 27 जून को को सिकंदराबाद से चलेगी।

सिकंदराबाद प्रस्थान रविवार 21:35 बजे, काजीपेट आगमन 23:18 बजे प्रस्थान 23:20 बजे, गोंदिया आगमन 09:00 बजे प्रस्थान 09:02 बजे, बिलासपुर आगमन 14:30 बजे प्रस्थान 14:45 बजे, राउरकेला आगमन 19:30 बजे प्रस्थान 19:45 बजे, हटिया आगमन 22:30 बजे प्रस्थान 22:35 बजे, मूरी आगमन 00:15 बजे प्रस्थान 00:20 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 01:40 बजे प्रस्थान 01:50 बजे, धनबाद आगमन 03:50 बजे प्रस्थान 03:55 बजे, जसीडीह  आगमन 06:47 बजे प्रस्थान 06:49 बजे,  पटना आगमन 11:45 बजे प्रस्थान 11:55 बजे एवं छपरा आगमन मंगलवार 15:25 बजे होगा।

ट्रेन संख्या 07052 छपरा-सिकंदराबाद साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन 8 जून, 15 जून, 22 जून और 29 जून को छपरा से चलेगी।

छपरा प्रस्थान मंगलवार 23:30 बजे, पटना आगमन 02:25 बजे प्रस्थान 02:35 बजे,  जसीडीह  आगमन 07:45 बजे प्रस्थान 07:47 बजे,धनबाद आगमन 10:55 बजे प्रस्थान 11:00 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 12:15 बजे प्रस्थान 12:20 बजे, मूरी आगमन 13:18 बजे प्रस्थान 13:20 बजे, रांची आगमन 14:35 बजे प्रस्थान 14:40 बजे, हटिया आगमन 14:55 बजे प्रस्थान 15:00 बजे,राउरकेला आगमन 18:25 बजे प्रस्थान 18:30 बजे, बिलासपुर आगमन 23:40 बजे प्रस्थान 23:55 बजे, गोंदिया आगमन 04:25 बजे प्रस्थान 04:27 बजे, काजीपेट आगमन 14:35 बजे प्रस्थान 14:37 बजे एवं सिकंदराबाद आगमन गुरुवार 17:15 बजे होगा।