सप्‍ताह में 6 दिन चलेगी रांची-सासाराम स्पेशल ट्रेन, ये है रूट

झारखंड
Spread the love

रांची। यात्रियों की सुविधा के लिए रांची-सासाराम-रांची स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। इन ट्रेनों में एसएलआर के 2 कोच, सामान्य श्रेणी के 10 कोच, वातानुकूलित चेयर कार के 2 कोच यानी 14 कोच होंगे।

ट्रेन संख्या 08635 रांची-सासाराम स्पेशल ट्रेन 23 जून, 2021 से सप्ताह में 6 दिन (शनिवार छोड़कर) रविवार से शुक्रवार को रांची से चलेगी।

रांची प्रस्थान 17:00 बजे, लोहरदगा आगमन 18:03 बजे प्रस्थान 18:05 बजे, टोरी आगमन 19:10 बजे प्रस्थान 19:12 बजे, डाल्टनगंज आगमन 20:39 बजे प्रस्थान 20:41 बजे, गढ़वा रोड आगमन 22:05 बजे प्रस्थान 22:07 बजे, डेहरी ऑन सोन आगमन 23:23 बजे प्रस्थान 23:25 बजे एवं सासाराम आगमन 01:00 बजे होगा।

ट्रेन संख्या 08636 सासाराम-रांची स्पेशल ट्रेन 24 जून, 2021 से सप्ताह में 6 दिन (रविवार छोड़कर) सोमवार से शनिवार को सासाराम से चलेगी।

सासाराम प्रस्थान 03:40 बजे, डेहरी ऑन सोन आगमन 03:55 बजे प्रस्थान 03:57 बजे, गढ़वा रोड आगमन 05:30 बजे प्रस्थान 05:32 बजे, डाल्टनगंज आगमन 06:01 बजे प्रस्थान 06:03 बजे, टोरी आगमन 08:10 बजे प्रस्थान 08:12 बजे, लोहरदगा आगमन 09:00 बजे प्रस्थान 09:02 बजे एवं रांची आगमन होगा।