हटिया-एर्नाकुलम सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 28 जून से चलेगी

झारखंड
Spread the love

रांची। यात्रियों की सुविधा के लिए हटिया-एर्नाकुलम-हटिया के बीच साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का परिचालन होगा।

ट्रेन संख्या 02409 हटिया-एर्नाकुलम साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 28 जून, 2021 से प्रत्येक सोमवार को हटिया से चलेगी। इन ट्रेनों में जनरेटर कार के 2 कोच, वातानुकूलित 3 टियर के 10 कोच, वातानुकूलित 2 टियर के 3 कोच, वातानुकूलित रसोई यान का 1 कोच यानी 16 कोच होंगे।

हटिया प्रस्थान 18:25 बजे, राउरकेला आगमन 21:00 बजे प्रस्थान 21:05 बजे, संबलपुर आगमन 23:25 बजे प्रस्थान 23:35 बजे, रायगड़ा आगमन 05:20 बजे प्रस्थान 05:25 बजे,  विशाखापट्टनम आगमन 08:35 बजे प्रस्थान 08:55 बजे, विजयवाड़ा आगमन 14:35 बजे प्रस्थान 14:45 बजे, काटपाडी आगमन 22:07 बजे प्रस्थान 22:12 बजे एवं एर्नाकुलम आगमन बुधवार 09:45 बजे होगा।

ट्रेन संख्या 02410 एर्नाकुलम-हटिया साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 1 जुलाई, 2021 से प्रत्येक गुरुवार को एर्नाकुलम से चलेगी।

एर्नाकुलम प्रस्थान 23:25 बजे, काटपाडी आगमन 09:13 बजे प्रस्थान 09:15 बजे, विजयवाड़ा आगमन 17:05 बजे प्रस्थान 17:15 बजे, विशाखापट्टनम आगमन 23:35 बजे प्रस्थान 23:55 बजे, रायगड़ा का आगमन 02:50 बजे प्रस्थान 02:55 बजे, संबलपुर आगमन 08:20 बजे प्रस्थान 08:30 बजे, राउरकेला आगमन 11:35 बजे प्रस्थान 11:43 बजे एवं हटिया आगमन शनिवार 14:35 बजे होगा।