रांची-आरा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलेगी, इन स्‍टेशनों पर रूकेगी

झारखंड
Spread the love

रांची। यात्रियों की सुविधा के लिए रांची-आरा-रांची साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का परिचालन होगा। इन ट्रेनों में एसएलआर के 2 कोच, सामान्य श्रेणी के 5 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर क्लास के 4 कोच, वातानुकूलित 3-टियर का 1 कोच यानी 12 कोच होंगे।

ट्रेन संख्या 08640 रांची-आरा सप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 26 जुलाई, 2021 से प्रत्येक शनिवार  को रांची से चलेगी।

रांची प्रस्थान 21:05 बजे, मुरी आगमन 22:10 बजे प्रस्थान 22:15 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 23:20 बजे प्रस्थान 23:25 बजे, गोमो आगमन 00:20 बजे प्रस्थान 00:25 बजे, कोडरमा आगमन 01:23 बजे प्रस्थान 01:26 बजे, गया आगमन 03:05 बजे प्रस्थान 03:10 बजे, सासाराम आगमन 04:40 बजे प्रस्थान 05:00 बजे एवं आरा आगमन 07:55 बजे होगा।

ट्रेन संख्या 08639 आरा-रांची सप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 27 जून, 2021 से प्रत्येक रविवार को आरा से चलेगी।

आरा प्रस्थान 10:00 बजे, सासाराम आगमन 11:50 बजे प्रस्थान 12:10 बजे, गया आगमन 14:10 बजे प्रस्थान 14:15 बजे, कोडरमा आगमन 15:16 बजे प्रस्थान 15:19 बजे, गोमो आगमन 16:22 बजे प्रस्थान 16:27 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 17:50 बजे प्रस्थान 17:55 बजे, मुरी आगमन 18:51 बजे प्रस्थान 18:53 बजे एवं रांची आगमन 20:10 बजे होगा।