पीएम मोदी ने योग दिवस पर लॉन्च किया ये ऐप, जानें इसकी खूबियां

देश नई दिल्ली मुख्य समाचार
Spread the love

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एमयोगा नाम से एक ऐप लांच किया है। स्वास्थ्य मंत्रालय और विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मिलकर यह ऐप तैयार किया है।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की 7वीं वर्षगांठ पर यह ऐप लांच किया गया है। ये ऐप लोगों को एक ही प्लेटफॉर्म पर सभी तरह की यौगिक क्रियाओं और पद्धतियों के बारे में अहम जानकारी वीडियो और विजुअल के माध्यम से देगा। इस ऐप का इस्तेमाल 12 से 65 वर्ष का कोई भी व्यक्ति यौगिक क्रियाओं में सहयोग के लिए कर सकता है। पीएम मोदी ने योग दिवस पर संबोधन के दौरान कहा कि डब्ल्यूएचओ के सहयोग से यह ऐप लांच किया गया है।

इसमें योगाभ्यास के हजारों वीडियो मिलेंगे। हिन्दी, अंग्रेजी के अलावा कई क्षेत्रीय भाषाओ में भी योग ट्रेनिंग के वीडियो भी इस ऐप पर उपलब्ध होंगे। प्रधानमंत्री ने इसे वन वर्ल्ड -वन हेल्थ के मंत्र का उदाहरण बताया है। यह एंड्रायड ऐप किसी भी प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।