महर्षि सेवा संस्थान के सदस्यों ने बच्‍चों के साथ किया योगाभ्‍यास

झारखंड
Spread the love

रांची। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर महर्षि सेवा संस्थान के सदस्यों ने कोरोना गाईडलाइन का पालन करते हुए बच्चों के साथ मिलकर योगाभ्यास किया। इसमें सूर्य नमस्कार, चक्रासन, शीर्षासन, बकासन, मयूरासन, अनुलोम-विलोम एवं अन्य योग किया गया।

संस्‍था के राजीव गुप्‍ता ने बताया कि‍ केवल आज नहीं, बल्कि सभी को रोज योगाभ्यास करना चाहिए। योग करने से शरीर और मस्तिस्क स्वस्थ रहते हैं। संस्थान के सचिव सुनील ने कहा कि योग करने से बहुत सारी बीमारि‍यां जड़ से खत्म हो सकती है। कोरोना से बचने में योग का बहुत महत्वपूर्ण योगदान है।

संस्था के अध्यक्ष जितेंद्र ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्‍होंने कहा कि‍ बच्चों को भी योग करने के लिए प्रेरित करना चाहिए, क्योंकि बच्चे ही देश के भविष्य है। कार्यक्रम में संस्था के जितेंद्र शर्मा, गौरव, गोपी गुंजन, श्याम के साथ बच्चों में निखिल राज, कृष्णा, अमन, अभिजीत, शुभांगी उपस्थित थे।