मौत को हरा नहीं पाए महान एथलीट मिल्‍खा सिंह, चंडीगढ़ में निधन

अन्य राज्य देश मुख्य समाचार
Spread the love

चंडीगढ़। भारत के महान एथलीट में से एक पद्मश्री मिल्खा सिंह मौत को हरा नहीं पाए। उनका शुक्रवार देर रात चंडीगढ़ में निधन हो गया। वे फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर थे। मिल्खा सिंह पिछले महीने कोरोना संक्रमित हो गये थे। इसके बाद उन्‍हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

इलाज होने के बाद बुधवार को उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ गई थी। हालांकि दो दिन बाद ही उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्‍हें असपताल में भर्ती कराया गया था। वे 91 वर्ष के थे। चंडीगढ के पीजीआईएमईआर अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से खेल प्रमियों में शोक की लहर दौड़ गई है।

मिल्खा सिंह के साथ उनकी पत्नी निर्मल कौर भी कोरोना संक्रमित हो गईं थीं। हालत गंभीर होने पर उन्हें मोहाली के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया था। उनकी भी हालत कई दिनों तक स्थिर बनी हुई थी। हालांकि 13 जून की शाम को उनका निधन हो गया। मिल्खा सिंह और उनकी पत्नी के बीच काफी जुड़ाव था।