आज का राशिफल, जाने कैसा होगा आपका दिन

राशिफल
Spread the love

19 जून, 2021

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आज कुछ प्रतिकूल स्थिति आ सकती है। आप धैर्य और शांति से स्थिति का सामना करें। संतोषी होने के कारण भाग-दौड़ से दूर रहेंगे। आपके विचार अच्छे होंगे लेकिन उन्हें लागू करने में असमर्थ होंगे।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) कार्यक्षेत्र में परस्पर विरोधी स्थिति बन सकती है। लोग सामने आपके प्रदर्शन की प्रशंसा करेंगे परंतु पीठ पीछे कार्यशैली की आलोचना होगी। उधार दिए पैसे वापस मिलने का योग है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) दिन मिला-जुला फल लेकर आ रहा है। आशा से अधिक लाभ होने की आशा है। साथ ही कामकाज में व्यवधान का भी योग है। कार्ययोजना को किसी के हस्तक्षेप के कारण अंतिम समय में बदलना पड़ सकता है।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) दिन थोड़ी परेशानी वाला है। कार्यक्षेत्र में अपनी कार्यशैली के कारण परेशानी होगी। इसमें बदलाव करना श्रेयस्कर होगा। धन की आमद बढ़ने की आशा है। इससस कार्य सुव्यवस्थित रूप से चलने लगेंगे।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) आज अपने क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें। अन्यथा घर में शांति भंग हो सकती है। कार्यक्षेत्र में विरोधियों पर ध्यान रखें। वे साजिश रच सकते हैं। आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) आज दिन भर भाग-दौड़ लगी रहेगी। पहले से निर्धारित कार्यक्रम में बदलाव करना पड़ सकता है। अपने क्रोध और व्यवहार पर नियंत्रण रखें। अन्यथा बनते कार्य बिगाड़ सकते हैं। लेन-देन में सतर्क रहें।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) 19 जून का राशिफल आर्थिक रूप से अनुकूल नहीं है। पैसे को लेकर परेशानी हो सकती है। बड़ा खर्च करने से पहले बड़े की सलाह अवश्य लें। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आपका कद बढ़ सकता है।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) प्रियजन के व्यवहार से आहत हो सकते हैं। आपको लगेगा कि वे भी स्वार्थ की भावना रखते हैं। कामकाज में स्थिति ठीक रहेगी। आपको आकस्मिक लाभ मिलने का योग बन रहा है।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आज का दिन शुभ फल देने वाला रहेगा। कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य की समस्या दूर होगी। आपकी कार्य निष्ठा से अधिकारी प्रसन्न होंगे। प्रगति का योग है। नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) कारोबारियों को उधार अधिक रहने से धन की आमद कम होगी। नौकरीपेशा लोग कार्य से समय निकालकर मनोरंजन के अवसर तलाशेंगे। अनैतिक कार्य या व्यसन से दूर रहें। बदनामी का खतरा है।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय ठीक है। नए सृजन कर सकेंगे। नौकरीपेशा और कारोबारियों के लिए स्थिति थोड़ी कठिन होगी। जिनसे काम निकालना होगा वे रूखा व्यवहार करेंगे।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आपसे आज थोड़ी लापरवाही हो सकती है। सतर्क रहें, अन्यथा लाभ के अवसर हाथ से निकल जाएंगे। अनुभवी लोगों से महत्वपूर्ण कार्य में मार्गदर्शन मिलेगा। आज कामकाज आशा के अनुरूप रहेगा।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)

दैनिक भारत 24 की अपील : कोरोना से जंग में वैक्‍सीन कारगर है। जरूर लें।