झारखंड के आईएएस आलोक गोयल का कोरोना से निधन

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड कैडर के आईएएस आलोक गोयल का कोरोना से निधन हो गया। वे 1990 बैच के अधिकारी थे। उन्‍होंने बीती रात दिल्ली में अंतिम सांस ली। वे फिलहाल झारखंड भवन में रेजिडेंट कमिश्नर के पद पर पदस्थापित थे।

कोविड-19 संक्रमण के बाद लंबे समय से नई दिल्ली में उनका इलाज चल रहा था। वे लोहरदगा, चतरा के डीसी रहने के साथ-साथ झारखंड में कई पदों पर रह चुके हैं। पहले से ही किडनी ट्रांसप्लांट करा चुके। बुधवार की रात 12 बजे के करीब उनका निधन हो गया।