सीटू ने प्रधानमंत्री के नाम सौंपा 14 सूत्री मांग पत्र

झारखंड
Spread the love

रांची। सीटू के देशव्यापी आह्वान पर 1 से 10 जून तक झारखंड में भी  मेहनतकशों के 14 सूत्री मांगों पर प्रचार अभियान चलाया गया। इसके बाद स्थानीय अधिकारियों के माध्यम से प्रधानमंत्री को स्मार-पत्र भेजा गया।

सीटू राज्य मुख्यालय को मिली जानकारी के अनुसार झारखंड के औधोगिक क्षेत्रों में कोयला, इस्पात, लौह-अयस्क, निर्माण, बीड़ी, पत्थर और परिवहन कामगारों समेत स्कीम वर्करों फुटपाथ वेंडरों और हॉकर के बीच स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए चार सौ से ज्यादा छोटी-छोटी बैठकें कर अभियान चलाया गया।

इस अभियान का समापन 9 जून को पूरे राज्य में प्रमंडल से लेकर प्रखंड तक स्थानीय अधिकारियों को सीटू के सीमित संख्या वाले शिष्टमंडलों द्वारा प्रधानमंत्री को संबोधित स्मार-पत्र दिए जाने से हुआ। राज्य के 107 प्रखंडों में प्रखंड विकास पदाधिकारी, 6 नगर पर्षदों व 11 नगर पंचायतों मे कार्यपालक पदाधिकारी 3 प्रमंडलों मे आयुक्त, 16 जिलों मे उपायुक्त और 27 अनुमंडलों में अनुमंडलाधिकारी को स्मार-पत्र दिया गया।

राजधानी रांची में सीटू के चार सदस्यीय शिष्टमंडल ने दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त से मिलकर उन्हें प्रधानमंत्री को भेजे जाने वाला स्मार-पत्र सौंपा। इसमें प्रकाश विप्लव, अनिर्वान बोस, सुनीत गुप्ता और ऐजाज खान शामिल थे।