Jharkhand : मौसम विभाग के संकेत, इन जिलों के निवासी रहें सतर्क

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। झारखंड के विभिन्‍न जिलों में रविवार को कहीं-कहीं भारी बारिश होने की आशंका है। कुछ जगहों पर वज्रपात भी हो सकती है। इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है। राज्‍य में अगले 3 से 4 दिनों के दौरान तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। यह जानकारी रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र के वैज्ञानिकों ने 19 जून को दी।

मौसम केंद्र के मुताबिक रविवार को राज्‍य के उत्तरी और मध्‍य भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की आशंका है। कहीं-कहीं हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की गर्जन के साथ वज्रपात भी हो सकता है। इस असर पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा,  गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ आदि जिलों में देखने को मिलेगा।