weather alert

Jharkhand : अलर्ट जारी, दो से तीन घंटें में यहां बारिश के साथ होगा वज्रपात

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। सावधान रहें। रांची मौसम केंद्र ने फिर तात्कालिक चेतावनी जारी की है। केंद्र के मुताबिक आने वाले दो से तीन घंटों में झारखंड के कई जिलों में मेघ गर्जन के साथ हल्‍की बारिश हो सकती है। वज्रपात की आशंका भी है। कुछ जगहों पर तेज हवा भी चल सकती है।

केंद्र के मुताबिक इसका असर बोकारो, धनबाद, रामगढ़, चतरा, देवघर, गिरिडीह, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, लातेहार, लोहरदगा, रांची, सिमडेगा जिले के कुछ भागों में पड़ेगा। केंद्र की चेतावनी के मद्देनजर लोगों को सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है।

केंद्र ने सलाह दी है कि मौसम को देखते हुए लोग सुरक्षित स्थानों पर शरण लें। पेड़ के नीचे नहीं रहें। बिजली के खंभों से दूर रहें। खेतों में नहीं जाएं। मौसम सामान्य होने का इंतजार करें।