सब गोलमाल है, काम रोकने के बाद भी नहीं हुआ सुधार, मात्र सात माह में बेरंग हो गया प्रखंड भवन

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। सब गोलमाल है। यह बात जिले के कांडी प्रखंड भवन के रंगरोगन को लेकर कहना गलत नहीं होगा। काम रोकने के बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ था। दीवाली से पूर्व भवन का रंगरोगन कार्य किया गया था। महज सात माह में ही किया गया रंगरोगन पानी में बह गया। अब कांडी प्रखंड भवन पहले की तरह ही जर्जर और उदासीन दिखने लगा।

दृष्टि यूथ ऑर्गेनाइजेशन के प्रधान सचिव शशांक शेखर ने इसपर नाराजगी जाहिर की है। उन्‍होंने कहा कि प्रखंड भवन के भीतर फैली गंदगी और बाहर की स्थिति को देखते हुए उच्चाधिकारियों से शिकायत की गई थी। सात माह पहले 3 लाख 75 हजार रुपये की लागत से उक्त प्रखंड भवन का रंगरोगन किया गया था। भ्रष्टाचार का आलम यह कि सात माह में ही सारा रंग पानी में बह गया।

विदित हो कि अक्टूबर में उक्त भवन के रंगरोगन में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा था। इस पर आक्रोशित भाजपा नेता अजय सिंह ने एक सप्ताह तक काम को रोक भी दिया था। इसके बावजूद भी रंगरोगन में कोई सुधार नहीं हो सका। सात माह में ही कांडी प्रखंड भवन अपनी दुर्गति की कहानी अब बयां कर रही है।