jharkhand

सरकार से अलग चल रहा है दुमका जिला प्रशासन, देखें बानगी

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। दुमका जिला प्रशासन सरकार से अलग चल रहा है। सरकार के दिशा-निर्देश के पालन में भी अपने हिसाब से चल रहा है। इसकी बानगी वीकेंड लॉकडाउन के दौरान देखने को मिली। पूरे राज्‍य में वीकेंड लॉकडाउन शनिवार शाम 4 बजे से प्रभावी था। दुमका में एक घंटे बाद यानी शाम 5 बजे से प्रभावी हुआ।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्‍यक्षता में 15 जून को झारखंड मंत्रालय में आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि शनिवार यानी 19 जून की शाम 4 बजे से सोमवार के सुबह 6 बजे तक सभी दुकानें (सब्जी-फल-किराना की दुकान सहित) बंद रहेंगी। स्वास्थ्य सेवा से संबंधित प्रतिष्ठान और दूध के स्टोर खुले रहेंगे।

ये सरकार की प्रेस विज्ञप्ति

इसके आलोक में दुमका जिला प्रशासन ने भी आदेश जारी किया। इसमें कहा गया कि जिले में दूसरी बार वीकेंड लॉकडाउन लगेगा। कोरोना संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम के लिए राज्य सरकार द्वारा स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह को 24 जून तक बढ़ाया गया है। निर्देश के आलोक में साप्ताहांत पर 19 जून शनिवार संध्या 5 बजे से सोमवार 21 जून सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन लागू किया गया है।

दुमका जिला प्रशासन की प्रेस विज्ञप्ति