रांची में दिखेगी राजस्‍थानी संस्‍कृति की झलक, ले सकेंगे व्‍यंजन का स्‍वाद

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में राजस्‍थानी संस्‍कृति की झलक दिखेगी। राजधानी व्‍यंजन का स्‍वाद भी लोग चख सकेंगे। यह मौका जेसीआई रांची लोगों को दे रहा है।

जेसीआई रांची 17 और 18 दिसंबर को रांची मोरहाबादी के संगम गार्डन में चोखी ढाणी का आयोजन कर रहा है। यह राजस्थान की पहचान है। रांची में इस तरह का पहला इवेंट है।

इस इवेंट में राजस्थानी हाट बाजार, राजस्थानी गेम जोन, लाइव राजस्थानी डांस, लाइव राजस्थानी म्यूजिक, कठपुतली नाच, राजस्थानी तंबोला, राजस्थान की स्पेशल थाली, मेंहदी, टैटू, फायर जगलिंग और राजस्थान के विभिन्न व्यंजन भी उपलब्ध होंगे।

जेसीआई कोशिश कर रहा है कि‍ शहर के लोगों को रांची में रहते हुए राजस्थान की झलक दिखे। इस इवेंट में बच्चों से बड़ों तक के सभी वर्ग के लिए कुछ नया और अलग होगा।

इस चोखी ढाणी का मुख्य आकर्षण राजस्थान का व्यंजन होगा। यह राजस्थानी थाली की तरह परोसी जाएगी।