बड़ी खबरः बिहार अनलॉक, अब सिर्फ नाइट कर्फ्यू

बिहार
Spread the love

पटना। बड़ी खबर यह है कि बिहार में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने के साथ लॉकडाउन खत्म करने की घोषणा हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वयं इसकी जानकारी ट्वीट कर दी है। सीएम ने कहा है कि बिहार में अब लॉकडाउन को खत्म करते हुए नाइट कर्फ्यू लागू रखा जाएगा।

बिहार में लॉकडाउन खत्म होने के बाद अनलॉक की प्रक्रिया में अब सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक दुकानें खुलेंगी।

जबकि शाम 7:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा। इसके अलावा सरकार ने सरकारी कार्यालयों के साथ-साथ निजी कार्यालयों को भी खोलने का आदेश जारी कर दिया है।

अब प्राइवेट ऑफिस भी शाम 4:00 बजे तक खुल पाएंगे। कार्यालयों में प्रतिदिन 50 प्रतिशत कर्मचारी ही उपस्थित हो सकेंगे।

दफ्तरों के बंद होने के एक घंटे बाद यानी 5 बजे तक दुकानें खुली रहेंगी। इसके अलावा निजी वाहन चलने की भी इजाजत दी गई है।

सरकार ने अगले एक हफ्ते के लिए इस व्यवस्था को लागू किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि अभी भी भीड़ से बचने की जरूरत है।

बिहार में शिक्षण संस्थानों पर पाबंदी अभी लागू रहेगी। ऑनलाइन तरीके से ही शिक्षण कार्य चलेंगे।

जानें कब-कब लगा लॉकडाउन

पहला लॉकडाउन 5 मई से 15 मई तक।
दूसरा लॉकडाउन 16 मई से 25 मई तक।
तीसरा लॉकडाउन 26 मई से 1 जून तक।
चौथा लॉकडाउन 2 जून से 8 जून तक।