Bihar: सीएम नीतीश कुमार का भाजपा नेताओं पर उमड़ा प्रेम, जानें क्या बोले…राजनीतिक गलियारों में होने लगी ये चर्चा

बिहार देश
Spread the love

पटना। बिहार के CM नीतीश कुमार ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने मोतिहारी में एक कार्यक्रम के दौरान किसी का नाम लिए बिना इशारों-इशारों में कहा कि जब तक जीवित रहेंगे, तबतक भाजपा नेताओं के साथ सौहार्द और प्रेम बना रहेगा।

बता दें कि,  मोतिहारी में सीएम नीतीश कुमार केंद्रीय विश्व विद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस आयोजन में देश की राष्ट्रपति दौपदी मुर्मू समेत कई दिगग्ज नेता मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने मंच पर विराजमान बीजेपी नेताओं की ओर इशारा करते हुए उनके साथ अपने रिश्तों को जीवन भर बरकरार रखने की बात कही।

सीएम नीतीश ने इस दौरान केंद्र की मोदी सरकार का धन्यवाद किया। नीतीश कुमार के इस बयान को लेकर राजनीतिक गलियारों में कई तरह की बातें शुरू हो गई हैं।  सीएम नीतीश कुमार अपने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कई पुरानी बातों का भी जिक्र किया।

उन्होंने कहा कि पूर्व में क्रेंद्र की मनमोहन सिंह सरकार ने मेरी बात नहीं सुनी। इसके बाद साल 2014 में केंद्र में मोदी सरकार आई, तो उनकी बात को मान लिया गया। इसके बाद जाकर मोतिहारी में केंद्रीय विश्वविद्यालय खोलने की सहमति दी। हमने इसका नाम महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय रखने का प्रस्ताव दिया।

उन्होंने आगे भाजपा नेताओं की ओर इशारा करते हुए कहा कि तब हम साथ थे। याद है न 2005 हमारी दोस्ती तब भी थी। अब भी है। जब तक हम जीवित रहेंगे हमारा-आपका रिश्ता रहेगा।