भोजपुरी फिल्म ‘बस गईलु तू दिलों जान में’ बहुत जल्द होगी रिलीज

मनोरंजन
Spread the love

मुंबई। भोजपुरी फिल्म ‘बस गईलु तू दिलो जान में’ बहुत जल्द रिलीज की जाएगी। गोंडा फिल्म विलेज के बैनर तले निर्मित और यशी फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत यह फिल्म पूर्ण रूप से मनोरंजक और पारिवारिक है।

इसमें भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय कलाकार करण वर्मा मुख्‍य भूमिका में हैं। करण ने बताया कि इस फिल्म में उनका किरदार बहुत ही अलग व खास है। इसमें दर्शकों को रोमांस कॉमेडी एक्शन ड्रामा का पूर्ण मनोरंजन मिलेगा।

फिल्म की निर्मात्री अलीशा रावत, सह निर्मात्री बिंद्रा देवी, निर्देशक साहिल खान, संगीतकार दामोदर राव हैं। गायक गायिका आलोक कुमार, मोहन राठौर, प्रियंका सिंह, इंदु सोनाली,ममता राउत,पामेला जैन हैं।

कलाकारों में करण वर्मा, संजय वर्मा, अयाज खान, उमेश सिंह, अलीशा रावत, निशा पांडेय, आरोही सिंह, कासिम खान, मनीष सोनकर, शहजाद सागर, अमंजय, आइटम गर्ल ज्योति मिश्रा, पूजा सिंह, रानी ने अभिनय किया है।