मारवाड़ी युवा मंच महिला समर्पण शाखा के कैंप में 400 लोगों ने लिया वैक्‍सीन

झारखंड
Spread the love

रांची। मारवाड़ी युवा मंच महिला समर्पण शाखा रांची ने झारखंड सरकार के सहयोग से अपर बाजार स्थित अग्रसेन भवन में निःशुल्क कोविड-19 टीकाकरण कैंप का आयोजन 7 जून को  किया। मंच की अध्यक्ष ज्योति अग्रवाल ने बताया की कैंप में दौरान 18 से 45 आयु वर्ग के व्यक्तियों ने टीकाकरण कि‍या गया। टीका लगाने के लिए बुकिंग की व्यवस्था स्थल पर की गई थी। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक टीका लगाया गया।

संस्थापक अध्यक्ष सुमिता लाठ ने कहा कि संस्‍था के लोगों को स्लॉट बुक करने में काफी दिक्‍कत हो रही है। कैंप में 400 व्यक्तियों को मेडिकल सुपरवाइजर की देखरेख में कोविड-19 का टीका लगाया गया। युवा वर्ग बहुत उत्साहित थे। सरकार के दिशा निर्देश का पालन करते हुए कैंप का आयोजन किया गया।

मीडिया प्रभारी पूजा सरावागी ने बताया कि संस्था द्वारा लोगों को कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। संस्था सदस्यों द्वारा लोगों के मन से कोरोना वैक्सीन को लेकर जो भ्रांतियां हैं, उनको दूर किया जा रहा है।

मुख्य अतिथि‍ झारखंड ग्रामीण के एसपी नौशाद आलम ने किया। झारखंड प्रांतीय सम्मेलन के अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल, प्रांतीय मंडली उपाध्यक्ष सचिन मोती, प्रांतीय मुख्यालय उपाध्यक्ष रोहित शारदा, मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष दीपक गोयंका, अग्रवाल सभा के अध्यक्ष रतन मोर, पूर्व अध्यक्ष पवन पोद्दार भी मौजूद थे।

कैंप के आयोजन में संयोजिका संस्थापक अध्यक्ष सुमिता लाठ, पूर्व अध्यक्ष किरण खेतान, निर्मला बागड़िया, सचिव श्वेता भाला, कोषाध्यक्ष विनीता सिंघानिया, रक्षा अग्रवाल, सुनीता मित्तल का सहयोग रहा।