कोविड नियम का उल्‍लंघन, फर्स्ट क्राई ऑनलाइन स्टोर सील

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड की राजधानी रांची शहर में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत राज्य सरकार की गाइडलाइंस का पालन कराने के लिए लगातार दंडाधिकारी गश्त कर रहे हैं। कोविड-19 के अनुरूप उचित व्यवहार के पालन और बिना मास्क चलने वाले लोगों पर जिला प्रशासन की सख्ती लगातार जारी है। आज रांची शहर में अलग-अलग स्थानों पर जांच को लेकर अभियान चलाया गया।

चेतावनी के बाद भी नहीं मानें

झारखंड वित्त सेवा के परिक्ष्यमान पदाधिकारी नवीन कुमार साहू ने कोविड-19 के उल्लंघन करने के आधार पर फर्स्ट क्राई ऑनलाइन स्टोर को सील कर दिया है। जांच के क्रम में फर्स्ट क्राई ऑनलाइन स्टोर को लगातार वार्निंग दी जा रही थी, परंतु आज वहां ग्राहकों को सामान की बिक्री की भी जा रही थी। इस बाबत इस ऑनलाइन स्टोर को सील कर दिया गया।