सीएमपीडीआई में अंतर क्षेत्रीय संस्थान सांस्कृतिक प्रतियोगिता, प्रतिभागियों ने दी प्रस्‍तुति

झारखंड
Spread the love

रांची। सीएमपीडीआई के ‘मयूरी हॉल’ में तीन-दिवसीय अंतर क्षेत्रीय संस्थान सांस्कृतिक प्रतियोगिता-2022-23 चल रही है। इसके दूसरे दिन क्षेत्रीय संस्थान-1 (आसनसोल) के आनंद शेखर, मुख्यालय के कुमार शशि भूषण और क्षेत्रीय संस्थान-3 (रांची) के अभिषेक मुखोपाध्याय ने गजल पेश किए।

क्षेत्रीय संस्थान-1 (आसनसोल) के बिपिन रॉय, क्षेत्रीय संस्थान-3 (रांची) के देबाब्रता डे एवं अरिजित साहा ने रब्रीन्द्र संगीत की प्रस्‍तुति दी। क्षेत्रीय संस्थान-3 (रांची) के अरिजित साहा,  मुख्यालय (रांची) की श्रीमती अन्वेषा दास एवं क्षेत्रीय संस्थान-1 (आसनसोल) के सुमंतो गांगुली ने नजरूल गीत की प्रस्तुति दी।

मुख्यालय (रांची) के अभिषेक कुमार, क्षेत्रीय संस्थान-3 (रांची) की श्रीमती सुपर्णा वर्मा एवं क्षेत्रीय संस्थान-1 (आसनसोल) के सुजित कुमार डे ने ठुमरी पेश किए। क्षेत्रीय संस्थान-1 (आसनसोल) के बिपिन रॉय, मुख्यालय (रांची) के रितेश टोप्पो, क्षेत्रीय संस्थान-3 (रांची) के अभिषेक मुखोपाध्याय और उत्पल सरकार ने लोकगीत पेश किया। क्षेत्रीय संस्थान-1 (आसनसोल) के आनंद सरकार और क्षेत्रीय संस्थान-3 (रांची) के देबाब्रत डे ने ख्याल राग पर आधारित गायन किया।

इसके अलावा श्रीमती सुपर्णा वर्मा एवं अभिलाष दास द्वारा ध्रपद/धुमर, श्रीमती दीपान्विता बिन द्वारा भरत नाट्यम, सैकत मुखर्जी द्वारा मणिपुरी नृत्य, इपशिता चटर्जी द्वारा ओडिशी नृत्य, श्रीमती सोनिया दास द्वारा कथक नृत्य, दिलीप शिल द्वारा वायलिन, सुजित कुमार डे एवं कुमार शशि भूषण द्वारा तबला वादन प्रस्तुत किया गया।

निर्णायक मंडल में ऑल इंडिया रेडियो के प्रख्यात कलाकार श्रीमती श्रावणी फौजदार, राष्ट्रीय स्तर के तबला वादक लक्ष्मी नारायण ओझा एवं ऑल इंडिया रेडियो के विख्यात सरोद वादक श्याम पांजा सम्मिलित हैं।