रांची। टीम प्रत्यंचा, आदि फाउंडेशन और IMA के संयुक्त तत्वावधान में 50 ऑक्सीजन कंसेनट्रेटर रांची के जरूरतमंदों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। समाजसेवी अशोक बड़ाईक ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से रांची में ऑक्सीजन की कमी महसूस की जा रही है। इस कमी को दूर करने के लिए टीम प्रत्यंचा, आदि फाउंडेशन एवं आईएमए का यह प्रयास सराहनीय है।
टीम प्रत्यंचा के अध्यक्ष अक्षय पल्लव ने कहा कि संस्था यह ऑक्सीजन कंसेनट्रेटर रांची के लोगों को नि:शुल्क उपलब्ध कराएगा। इसके लिए टीम प्रत्यंचा एवं आदि फाउंडेशन के वॉलेंटियर्स सक्रिय रूप से काम करेंगे। प्राथमिकता के आधार पर जरूरतमंदों को यह दिया जाएगा।
रांची शहर के जरूरतमंद लोग प्रणव-8298078809 और सुशांत सिंह-9905757988 के मोबाइल नंबर पर संपर्क कर इसे प्राप्त कर सकते है। इसकी लॉन्चिंग के अवसर पर अशोक बड़ाईक, अक्षय पल्लव, रोमित नारायण सिंह, ईशान त्रिवेदी, प्रणव प्रभात, सुशांत सिंह, अभिलाष सिंह, प्रेम कुमार बड़ाईक, मिहिर वर्मा सहित कई संस्था के सदस्य उपस्थित थे।