‘​यास​’ का असर केरल में भी, पांच नावें पलटने से ​मछुआ​रे लापता

देश मुख्य समाचार
Spread the love

नई दिल्ली​​​​। ​बंगाल की खाड़ी में ​बने चक्रवाती तूफान ​’यास​’ का असर ​हाल ही में ​अरब सागर ​में उठे ‘ताउते’ से प्रभावित क्षेत्रों में भी दिख रहा है​​​। ​​​​​​​​केरल के कई हिस्सों में ​भी ​तेज बारिश और तूफान की स्थिति बनी हुई है​​।​​ खराब मौसम और तेज आंधी के बीच ​विझिंजम, ​​त्रिवेंद्रम के तट से​ दूर कई नावें समुद्र में डूब गईं हैं जिसमें सवार ​​​मछुआ​रे भी लापता हो गए हैं​। ​इंडियन कोस्ट गार्ड ने ​खोज और बचाव कार्य​ शुरू करके ​6 ​​मछुआरों को बचा​ लिया है​​​।​ कोस्ट गार्ड ने अपने विमानों, ​इंटरसेप्टर क्राफ्ट​ और जहाजों को इस अभियान में लगाया है​​​​। ​​ 

बंगाल की खाड़ी में ​इससे पहले भी ​लगातार​ चक्रवात आते रहे हैं लेकिन​ समुद्र का पानी गर्म होने से सबसे बड़ा बदलाव अरब सागर में हुआ है​​​​।​ ​इसी माह अरब सागर में आये ​​चक्रवात ‘ताउते’ ​ने केरल, महाराष्ट्र, गुजरात, दमन-दीव में कहर ढहाया​​।​ केरल के ​पांच जिलों में तेज बारिश और तूफान की स्थिति बनी​​।​ महाराष्ट्र-गुजरात में ​काफी ​नुकसान हुआ और आम लोगों की जान गई​​​। अरब सागर में नावों के फंस जाने से भी दर्जनों लोगों​ ​​की मौत हो गई​​​।​ अब बंगाल की खाड़ी से आए ​चक्रवात यास ने ​भले ही ​ओडिशा​ और बंगाल में खौफ का माहौल बनाया हुआ है​​​ लेकिन केरल के कई हिस्सों में ​​भी तेज बारिश और तूफान की स्थिति बनी हुई है​​।​ मछुआरों को क्षेत्र में पानी से दूर रहने की चेतावनी दी गई है​​।​​​​​​​​केरल के तटों पर ​गहरे समुद्र ​से ​मछुआरों को वापस ​बुला लिया गया है।​​ 

इसके बावजूद ​​खराब मौसम और तेज आंधी के बीच विझिंजम, ​​त्रिवेंद्रम के तट से​ दूर 25 मई की रात को मछली पकड़ने वाली 5 छोटी नावें समुद्र में पलट गईं​। ​​इन नावों में सवार ​​​मछुआ​रे भी लापता हो गए हैं​। इंडियन कोस्ट गार्ड ने ​खोज और बचाव कार्य​ शुरू करके ​​पलटी हुई नावों से ​​6 ​​मछुआरों को बचाया​ है​।​ ​एक मछुआरे को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी ​लापता मछुआरों की खोज के लिए ​​​आईसीजी ​के ​डोर्नियर विमान विझिंजम क्षेत्र में उड़ान भर ​रहे हैं​।​ ​अब इस अभियान में ​​​इंटरसेप्टर क्राफ्ट​ ​​सी-441 और सी-427 ​के साथ आईसीजी ​का ​जहाज अभिनव​ भी शामिल हो ​गया है​​​​​।