13 साल की लड़की से रेप के बाद गर्भपात, पुलिस ने डॉक्टर समेत 5 लोगों को किया गिरफ्तार

देश मुंबई
Spread the love

महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के वर्धा में पुलिस ने 13 साल की एक लड़की से रेप और गर्भपात करने के एक मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक प्राइवेट अस्पताल में कार्यरत एमबीबीएस डॉक्टर और दो नर्सों को 13 साल की लड़की का गर्भपात करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। लड़की 5 महीने की गर्भवती थी। फ़िलहाल लड़की को दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर है।

पुलिस के मुताबिक, लड़की से रेप के नाबालिग आरोपी को जुवेनाइल होम में भेजा गया है। 17 साल के आरोपी के माता-पिता को पीड़ित लड़की की मां को धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बीते 7 जनवरी को लड़की का गर्भपात किया गया था। पुलिस के मुताबिक डॉक्टर ने इस ऑपरेशन के लिए 30,000 हजार रुपए लिए थे। ऑपरेशन के बाद भ्रूण को अस्पताल में ही कहीं दफन कर दिया था। मामला सामने तब आया जब लड़की की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।