18+ वैक्सीनेशन के लिए आज रात 9 बजे से बुक होगा SLOT

झारखंड
Spread the love

  • 27 मई तक के लिए किया जा सकता है SLOT बुक

रांची। रांची जिला में 18+ वैक्सीनेशन के लिए विभिन्न सेंटर बनाये गये हैं। जहां रजिस्ट्रेशन के बाद SLOT बुक करा चुके लोगों को टीका दिया जा रहा है।

आज रात 9 बजे से SLOT होगा पब्लिश

18+ वैक्सीनेशन के लिए रांचीवासी आज रात 9 बजे से SLOT बुक कर सकते हैं। आगामी पांच दिनों यानी 27 मई, 2021 तक के लिए SLOT पब्लिश किया जायेगा। इसमें जिले के विभिन्न टीकाकरण केंद्रों के लिए स्लॉट बुक किया जा सकता है। लाभार्थी अपनी सुविधानुसार टीकाकरण केंद्र और टाइम स्लॉट का चयन कर सकते हैं।

रजिस्ट्रेशन के बाद बुक होगा स्लॉट

18+ टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन के बाद ही SLOT बुक होगा। गूगल प्ले स्टोर से CoWIN ऐप डाउनलोड कर या http://selfregistration.cowin.gov.in/ पर रजिस्ट्रेशन कर SLOT बुक किया जा सकता है। स्लॉट बुक करने के बाद केंद्र पर निर्धारित समय पर पहुंचकर वैक्सीन लिया जा सकता है। जिस टीकाकरण केंद्र में स्लॉट बुक किया गया है, वही वैक्सीनेशन की सुविधा होगी अन्य केंद्र में नहीं।