मोमिन कॉन्फ्रेंस ने ईद की नमाज घर पर ही पढ़ने की अपील की

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

रांची। झारखंड प्रदेश मोमिन कॉन्फ्रेंस के कार्यकारी अध्यक्ष (प्रभारी संगठन) अनवार अहमद अंसारी और प्रदेश प्रवक्ता नसीम अहमद ने संयुक्त रूप से कहा कि‍ कोरोना महामारी भयावह रूप से बढ़ गया है। ऐसे में प्रदेश के तमाम लोगों को एहतियात बरतने की सख्त जरूरत है। डॉक्टरों की सलाह और सरकार की गाइडलाइन का पालन सख्ती से करना चाहिए।

मोमिन कॉन्फ्रेंस ने कहा कि ईद की नमाज मास्क पहनकर और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अदा करना जरूरी है। लोगों से अपील की कि‍ ईद की नमाज घर पर ही पढ़े। वे खुद को स्वस्‍थ्‍य और सुरक्षित रखते हुए ईद मनाएं। ईद मिलन समारोह पर भी रोक लगाई गई है। महापर्व ईद सादगी के साथ मनाते हुए अपने आप को सुरक्षित रखें।

पदधारियों ने कहा कि समाज और देश को भी स्वस्थ रखते हुए भयावह कोरोना महामारी से निजात दिलाने के लिए रो रोकर और गिड़गिड़ा कर अल्लाह से दुआ करें। माफी और  आफियत की भीख मांगें। क्योंकि ईद खुशी का दिन है। दुआ कबूल होने का दिन है।