महिला किसानों ने सीखी मशरूम उत्पादन की उन्नत तकनीक

कृषि झारखंड
Spread the love

रांची। मशरूम उत्पादन की उन्नत तकनीक विषय पर पांच दिवसीय जिलास्तरीय प्रशिक्षण का समापन 8 अक्‍टूबर को हुआ। इसमें काके प्रखंड के गांगी खंटगा गांव की 30 महिला किसान ने प्रशिक्षण लिया। इसका आयोजन रांची जिला कृषि पदाधिकारी सह परियोजना निदेशक (आत्मा) रांची और दिव्यायन कृषि विज्ञान केंद्र, मोरहाबादी के सौजन्य से किया गया था। 

प्रशिक्षण में बटन मशरूम, ढिंगरी मशरूम, धान पुआल मशरूम, सफेद दुधिया मशरूम को खेती करने की तकनीक की विस्तृत जानकारी दी गईं। समारोह में रांची जिला कृषि पदाधिकारी विकास कुमार ने कहा कि इस प्रशिक्षण में महिला किसानों की भागीदारी होना उनके जागरूक होने का संकेत देते हैं। उन्होंने किसानों को मशरूम उत्पादन का व्यवसाय कर आय दोगुनी करने की सलाह दी। रामकृष्ण मिशन के स्वामी अन्तरानन्द ने महिला किसानों को मातृत्व शक्ति की विस्तृत जानकारी दी।

कृषि विज्ञान केंद्र के अजीत कुमार सिंह ने कहा कि कोई भी किसान यहां से खेती से संबंधित प्रशिक्षण ले सकते हैं। डॉ राजेश कुमार ने बताया कि किसानों को FLD कार्यक्रम के साथ जोड़ा गया है, जिसके तहत किसानों को स्पन, पॉलीथीन, बैबिटीन और फारमालिन दिया जा रहा है। मौके पर आत्‍मा के उप परियोजना निदेशक संजय कुमार सिंह, बीटीएम प्रदीप सरकार, एटीएम शुक्ला सरकार, राजकमल यादव, अब्दुल सतार भी उपस्थित थे।