नहीं रहे बड़कागांव के पत्रकार सुनील कुमार, कोरोना से मौत

झारखंड
Spread the love

हजारीबाग। हजारीबाग स्थित बड़कागांव के पत्रकार सुनील कुमार नहीं रहे। वे कोरोना संक्रमित थे और शुक्रवार को बेहद गंभीर हालत में हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराए गए थे। बड़ी जद्दोजहद, संघर्ष और व्यवस्था से लड़ कर लोगों ने उन्हें अस्पताल में बेड और ऑक्सीजन की व्यवस्था कराई थी। इसमें सीपीएम के जिला सचिव सह समाजसेवी गणेश कुमार वर्मा उर्फ सीटू की भी अहम भूमिका रही थी।

शुक्रवार की रात 10 बजे उनका ब्लड प्रेशर गिरने लगा था। परिजनों के मुताबिक अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में उस वक्त न डॉक्टर थे और न ही नर्स। सुनील कुमार एक राष्ट्रीय दैनिक अखबार के पत्रकार थे। उनके निधन पर पत्रकारों ने गहरी संवेदना जताई है। साथ ही झारखंड सरकार से मुआवजे की मांग की है।