Jharkhand : गुजर गया चक्रवाती तूफान, आने वाले दिनों में इसका है खतरा

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। चक्रवाती तूफान ‘यास’ आकर चला गया। इस दौरान झारखंड के कई इलाकों में इसका असर देखने को मिला। हालांकि आने वाले दिनों में दूसरी खतरा लोगों पर मंडरा रहा है। मौसम केंद्र ने आने वाले दिनों में लगातार ठनका (वज्रपात) गिरने की आशंका जताई है। इससे जानमाल का नुकसान होने का खतरा है। इसे लेकर लोगों को सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है।

30 मई

देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, रामगढ़, में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है।

31 मई

पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका भी है।

1 जून

पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़ में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम दर्जे की गर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है। कई जगह पर बारिश हो सकती है। कई जगहों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना भी है।

2 जून

राज्‍य में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। कुछ जगहों पर गर्जन के साथ वज्रपात भी हो सकती है। इस दिन 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चल सकती है।

3 और 4 जून

पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, रामगढ़ जिलों में कहीं-कहीं में गर्जन के साथ हल्की और मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।