एंबुलेंस एवं मोक्ष वाहन खरीदने के लिए स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने दिये 50 लाख

झारखंड
Spread the love

जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सह राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने एंबुलेंस और मोक्ष वाहन खरीदने के लिए 50 लाख रुपये दिये हैं। जमशेदपुर शहर में कोरोना के बढ़ते प्रकोप, बेतहाशा बढ़ते मरीज और उनकी मौत के मद्देनजर रखते हुए विधायक मद से यह राशि जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति एवं मानगो नगर निगम को उपलब्ध करायी गई है।

उक्त मद का उपयोग एंबुलेंस एवं शव वाहन के क्रय के लिए किया जाएगा l इससे मरीजों को लाने और ले जाने एवं कोरोना मरीज के शव को लाने-ले जाने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा l वर्तमान परिस्थिति में प्रशासन के साथ आम जनता को भी काफी परेशानी हो रही है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने विधायक मद से जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति और मानगो नगर निगम को एक एंबुलेंस एवं शव वाहन खरीदने के लिए 50 लाख रुपये दिये हैं।

स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर उनके समर्थक बन्ना गुप्ता फैंस क्लब द्बारा 27 अप्रैल, 2021 से 24 घंटे निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा दी जा रही है। इससे क्षेत्र की जनता लाभांवित हो रही है।