सीसीएल कालोनी में उड़ रही स्‍वच्‍छ भारत मिशन की धज्‍जी

झारखंड
Spread the love

  • कचड़े का अंबार लगा, सप्लाई पाईप क्षतिग्रस्त, प्रबंधन बेखबर

प्रशांत अंबष्‍ठ

बोकारो। जिल के गोमिया स्थित सीसीएल की स्वांग कोलियरी के महावीर स्थान पारधौड़ा कालोनी में स्‍वच्‍छ भारत मिशन की धज्‍जी उड़ रही है। जगह-जगह कचरे का अंबार लगा है। क्वार्टरों में पानी सप्‍लाई की जाने वाली पाइप क्षतिग्रस्त है। इससे स्‍थानीय प्रबंधन बेखबर है।

क्‍वार्टर में रहने वाले कंपनी के कर्मियों ने बताया कि यहां फैली कचड़े से दुर्गंध आती रहती है। मच्छर भी बहुत पैदा हो रहे हैं। इससे क्‍वार्टरों में रहना मुहाल हो गया है। कुछ दिनों से बारिश भी हो रही है। इसके कारण कचड़ा सड़ जा रहा है। इससे बीमारी फैलने की भी आशंका बनी हुई है।

क्वार्टरों में रह रहे लोग काफी परेशान है। उनका कहना है कि कोरोनाकाल में सरकार साफ सुथरा और स्वच्छ जीवन जीने का संदेश दे रही है। दूसरी ओर घर के आसपास ही कचरे का अंबार लगा है। सीसीएल प्रबंधन बिल्कुल बेखबर हैं। किसी महामारी के फैलने के इंतजार में बैठा है। बरसात आने को है। अगर कचड़े को उठाने का प्रबंध नहीं किया गया तो मलेरिया, टायफायड जैसे बड़ी बीमारी के होने से इनकार नहीं किया जा सकता है।

कर्मचारियों का कहना है कि पानी सप्‍लाई का पाइप भी क्षतिग्रस्त हो गया है। पूरी तरह जंग लग गया है। जगह-जगह से रिस रहा है। कई जगह से यह गंदे नाले से होकर गुजर रहा है। इसके कारण वे दूषित पानी पीने को मजबूर हैं।