रांची। भारतीय मजदूर संघ की झारखंड प्रदेश कमेटी का पुनर्गठन किया गया है। रामगढ़ के एसएन सिंह को अध्यक्ष और चंद्रपुरा डीवीसी के बृज बिहार शर्मा को महामंत्री बनाया गया है। पदधारियों की सूचना महामंत्री ने जारी की।
संघ का 7वां त्रैवार्षिक अधिवेशन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 1 मई को हुआ। मुख्य अतिथि संघ के राष्ट्रीय महामंत्री विनय कुमार सिन्हा, पूर्व क्षेत्र के संगठन मंत्री गणेश मिश्र, सुरेश प्रसाद सिन्हा मौजूद थे। इसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष रामानंद त्रिपाठी ने की। संचालन बिंदेश्वरी प्रसाद ने किया। इसमें लगभग 100 प्रतिनिधि मौजूद थे। सर्वसम्मति से संघ के झारखंड प्रदेश की नई कार्यसमिति का गठन किया गया।
अखिल भारतीय कार्यसमिति सदस्य सुरेश प्रसाद सिंह को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। अखिल भारतीय महासंघ के महामंत्री, प्रदेश स्तर के महासंघ और यूनियनों के महामंत्री, सभी जिला मंत्री कार्यसमिति के सदस्य होंगे।
ये है नई कमेटी
अध्यक्ष-सत्यनारायण सिंह (रामगढ़, कोयला)
उपाध्यक्ष-रामचंद्र गोप (लोहरदगा), संगीता कुमारी (रांची, केनरा बैंक), बलराम यादव (जादूगोड़ा-यूरेनियम)।
महामंत्री-बृज बिहारी शर्मा (चंद्रपुरा, डीवीसी)
उप महामंत्री-रंजन कुमार (बोकारो स्टील)
मंत्री-ओम प्रकाश महतो (साहेबगंज, ग्रामीण क्षेत्र), सुनील कुमार (हजारीबाग, निर्माण विभाग), बालोमीन बाखला (लोहरदगा, आनंगनबाड़ी) अभिमन्यु सिंह (पूर्वी सिंहभूम, रेलवे), अंगद उपाध्याया (गोड्डा, कोयला)
कोषाध्यक्ष-उदय कुमार (रांची, अतिरिक्त प्रभार बैंकिंग)
कार्यालय मंत्री-सुनील कुमार पांडे (हटिया, एचईसी)
संगठन मंत्री- ब्रजेश कुमार (रांची)
कार्यसमिति सदस्य – बिंदेश्वरी प्रसाद (धनबाद), राजकुमार भगत (जमशेदपुर), राजीव रंजन सिंह (रांची), रीमा देवी (गुमला), अशोक कुमार (धनबाद), अमित झा ( मेघहाताबुरु), उर्मिला कुमारी (घाटशिला), ब्रजकिशोर पासवान (सीसीएल), लालजीत महतो (चतरा), राजेश सिंह (रामगढ़), अनुप दराद (खूंटी), संतोष कुमार साहू (केनरा बैंक), महेंद्र सिंह (बीसीसीएल), संतोष कुमार साहू (को-ऑपरेटिव बैंक), मनोरमा सिन्हा (हजारीबाग), प्रवीण झा (धनबाद), रामाशंकर प्रसाद (रांची), अनुपा विश्वकर्मा ( रामगढ़)
पर्यावरण मंच संयोजक- अशोक प्रसाद (सिंदरी)
सर्वपंथ समादर मंच संयोजक-मो एंब्रोज हैदर (फुसरो)
प्रवासी मजदूर संयोजक-प्रवीण झा (धनबाद) और महेंद्र प्रसाद वर्मा (गिरिडीह) लीगल सेल संयोजक-नीतीश कुमार (एडवोकेट, रामगढ़)