jharkhand

झारखंड लौटने वाले सभी प्रवासी मजदूरों की होगी कोरोना जांच

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

  • झारखंड सरकार ने लिया अहम फैसला

रांची। झारखंड सरकार ने प्रवासी मजदूरों को लेकर अहम फैसला लिया है। इस संबंध में आपदा प्रबंधन विभाग ने आदेश जारी कर दिया। इसके तहत राज्य में आते ही प्रवासी मजदूरों की कोरोना जांच की जाएगी। निगेटि‍व पाये जाने वाले मजदूरों को 7 दिनों तक आइसोलेशन में रखा जाएगा। राज्य सरकार ने इस बारे में सभी उपायुक्‍तों को निर्देश दिया है।

कई राज्यों में हुए लॉकडाउन के कारण प्रवासी मजदूर तेजी से झारखंड वापस आ रहे है। मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमण के विस्तार को रोकने के लिए यह फैसला लिया है। उन्हें जिला प्रशासन की ओर से सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेंगी। मजदूरों को घर भेजने से पहले रैपिड एंटीजन टेस्ट करना होगा।