तेनुघाट डैम से डिस्‍चार्ज किया जा रहा 18 सौ क्यूसेक पानी

झारखंड
Spread the love

प्रशांत अंबष्‍ठ

बोकारो। दो दिनों से लगातार हो रही बारिश की वजह से तेनुघाट डैम का जलस्‍तर बढ़ गया है। इसके कारण डैम का एक फाटक अंडर सुलिस गेट खोला गया। लगभग 18 सौ क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। यह जानकारी डैम डिवीजन के सहायक अभियंता पंकज कुमार ने दी।

बताते दे कि तेनुघाट डैम में 18 फाटक लगा हुआ है। इसमें 10 रेडियल और 8 अंडर सुलिस गेट लगाया गया है। तेनुघाट डैम एशिया महादेश का मिट्टी से बना सबसे बड़ा डैम है। इससे बोकारो में बने स्टील प्लांट के लिए पानी की आपूर्ति की जाती है। साथ ही, पूरे बोकारो शहर को पानी की आपूर्ति होती है।

बीते 24 घंटों में तेनुघाट में 60.2 मिली मीटर वर्षा हुई है। इससे दामोदर नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। नदी के किनारे रहने वाले लोगों को नदी के अंदर आने को मना किया गया है, ताकि वे नदी के जल प्रवाह की चपेट में नहीं आयें। तेनुघाट डैम में पानी रखने की क्षमता 852.0 फीट है, जबकि इस समय यहां 846.2 फीट पानी है।