फ्रांस के राष्ट्रपति ने ऐसा क्या लिखा जिसकी भारत में हो रही है इतनी चर्चा ?

दुनिया
Spread the love

कोरोना संकट से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय बिरादरी से की गई भारत की अपील का असर दिखने लगा है। अमेरिका, ब्रिटेन, चीन और सऊदी जैसे देशों के बाद अब फ्रांस ने मदद की पेशकश की है। फ्रांस के कदम की तारीफ तो हो रही है, तारीफ राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के हिंदी में किये गये फेसबुक पोस्ट की भी हो रही है। भारत में इसे हाथों-हाथ लिया गया।

मैक्रों ने फेसबुक पर हिंदी में लिखा:
हम जिस महामारी से गुज़र रहे हैं, कोई इससे अछूता नहीं है। हम जानते हैं कि भारत एक मुश्किल दौर से गुज़र रहा है। फ्रांस और भारत हमेशा एकजुट रहे हैं: हम अपनी सहायता प्रदान करने के लिए तत्परता से जुट रहे हैं। फ्रांस भारत को मेडिकल उपकरण, वेन्टीलेटर और ऑक्सीजन तथा 8 ऑक्सीजन जेनरेटर भेजेगा। प्रत्येक जेनरेटर परिवेशी वायु से ऑक्सीजन का उत्पादन करके एक अस्पताल को 10 साल तक आत्मनिर्भर बना सकता है। हमारे मंत्रालयों के विभाग कड़ी मेहनत कर रहे हैं। हमारी फ्रांसीसी कंपनियां लामबंद हो रही हैं और वे पहले से अधिक संख्या में मौजूद हैं !एकजुटता हमारे राष्ट्र के केंद्र में है । यह हमारे देशों के बीच मित्रता के केंद्र में है। हम एक साथ मिलकर जीतेंगे।