परिजन का शव लेकर आ रहे थे, अ‍नियंत्रित होकर पलट गई एंबुलेंस

झारखंड
Spread the love

हजारीबाग। कोडरमा में रहने वाला एक परिवार ओडिशा से एंबुलेंस से परिजनों का शव लेकर आ रहा रहा था। रांची-बरही मार्ग पर अनियंत्रित होकर एंबुलेंस पलट गई। इस घटना में पांच लोग घायल हो गये। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया है।

झारखंड के हजारीबाग जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्रान्तर्गत के ग्राम ओरिया के समीप रांची-बरही मार्ग के फोरलेन में आज सुबह एक एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पलट गई। एंबुलेंस में एक महिला समेत छह व्यक्ति सवार थे। एंबुलेंस ओडिशा के राऊरकेला से आ रही थी। इसमें सवार लोग अपने किसी परिजन का लाश लेकर रजौली कोडरमा अपने घर रहे थे।

जानकारी के मुताबिक अचानक ओरिया के रांची-बरही मार्ग के फोरलेन में अनियंत्रित होकर एंबुलेंस पलट गई। इसमें में बैठे पांच व्यक्ति समेत महिला घायल हो गई है। सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना की टीम घटना स्थल पर पहुंचीं। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल भेजा।