छपरा में कोरोना से अभियंता समेत नौ लोगों की मौत, 320 संक्रमित

बिहार
Spread the love

छपरा। छपरा जिले में कोरोना महामारी का प्रकोप बढ़ता चला जा रहा है। यहां पॉजिटिव केस के साथ मौत का ग्राफ भी बढ़ रहा है। एक दिन में बेला रेल पहिया कारखाना के अभियंता समेत नौ लोगों की जान कोरोना से चली गई। सभी पटना के निजी व सरकारी अस्पतालों में भर्ती थे। इधर डीएम और एसपी ने शाम चार बजे के बाद शहर में निकल कर कफ्र्यू लागू की सूचना दी।

इस दौरान शहर की तीन दुकानों को सील कर दिया गया। जिले में कुल 3049 लोगों का सैंपल कलेक्ट किया गया। इसमें 1686 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव और 320 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं जिला और प्रखंड मुख्यालयों में अब सप्ताह में दो दिन रविवार और सोमवार को दुकानें पूर्णत: बंद रहेंगी।