बंगाली नववर्ष के अवसर पर गिधनी स्टेशन पर रुकेंगी कई ट्रेन

झारखंड
Spread the love

रांची। श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र उत्सव एवं बंगाली नव वर्ष के अवसर पर कई ट्रेनों का गिधनी  स्टेशन पर अस्थाई ठहराव होगा। यह ट्रेनें गिधनी स्टेशन पर 2 मिनट के लिए रुकेंगी।

ट्रेन संख्या 02895 हावड़ा-रांची फेस्टिवल स्पेशल का 12 अप्रैल से 18 अप्रैल, 2021 तक गिधनी स्टेशन पर आगमन 15:28 बजे एवं प्रस्थान 15:30 बजे होगा।

ट्रेन संख्या 02896 रांची-हावड़ा फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का 12 अप्रैल से 18 अप्रैल, 2021 तक गिधनी स्टेशन पर आगमन 12:14 बजे एवं प्रस्थान 12:16 बजे होगा।