रांची। झारखंड के कई जिलों में सोमवार को वज्रपात के साथ तेज हवा चलने की संभावना है। कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है। यह जानकारी एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र ने रविवार को दी है है।
केंद्र के मुताबिक सोमवार को कई जिलों में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवा में चल सकती है। कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है। कई जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।
इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां जिलों में देखने को मिलेगा। मौसम की चेतावनी के अनुसार लोग सतर्क और सचेत रहे।
केंद्र के मुताबिक 15 अप्रैल को भी यही स्थिति रहेगी1 इसका अर देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां जिलों में देखने को मिलेगा।