आजसू छोड़ भाजपा में शामिल हुए गंगा नारायण, मधुपुर से मिलेगा टिकट

झारखंड
Spread the love

रांची। आजसू के कद्दावर नेता गंगा नारायण सिंह भाजपा में शामिल हो गये हैं। पार्टी मधुपुर उपचुनाव में भाजपा उन्हें प्रत्याशी बनाएगी। वहां के पूर्व विधायक राज पलिवार को इस बार ड्रॉप किया जाएगा।

रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में सोमवार की सुबह गंगा नारायण सिंह पार्टी में शामिल हो गए। उनका पार्टी के विधायक दल के नेता और पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी सहित अन्य ने स्वागत किया।

गंगा नारायण सिंह पिछले विधानसभा चुनाव में मधुपुर से आजसू प्रत्याशी थे। वे तीसरे नंबर पर थे। उन्हें 45 हजार 620 वोट मिले थे। झामुमो के टिकट पर लड़े दिवंगत हाजी हुसैन अंसारी को 88 हजार 115 वोट मिले थे। वे जीते थे। दूसरे नंबर पर 65 हजार 046 वोट लाकर राज पालीवार दूसरे नंबर पर थे।