झारखंड में गुरुवार को मिले 6 हजार नये कोरोना संक्रमित, 145 लोगों की मौत

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड में गुरुवार को करीब 6 हजार नये कोरोना संक्रमित मिले हैं। पूरे राज्‍य में मरने वालों की संख्‍या 145 है। बुधवार को पूरे राज्‍य में 149 और मंगलवार को 131 संक्रमितों की मौत हुई थी। सबसे अधिक 59 लोगों की मौत राजधानी रांची में हुई। इसी तरह पूर्वी सिंहभूम में 12 और रामगढ़ में 13 लोगों की मौत हुई।

स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार को राज्‍य में करीब 2 हजार कम मरीज मिले। बुधवार को 8075 नये संक्रमित मरीज मिले थे। गुरुवार को 5961 मरीज मिले। राजधानी रांची में 1539 मरीज मिले। नए मामले मिलने के साथ ही झारखंड में 227450 पॉजिटिव मामले हो गये हैं। वर्तमान में 55877 सक्रिय मामले हैं। इलाज के बाद 169033 मरीज ठीक हो गये हैं। अब तक 2540 लोगों की मौत हो चुकी है।

देखें विस्‍तार से