सावधान! रांची की सड़कों पर कचरा फेंकना और अतिक्रमण करना पड़ेगा बहुत भारी, होगी तगड़ी कार्रवाई

झारखंड
Spread the love

रांची। सावधान! आप राजधानी में रहते हैं, तो यह खबर आपके काम की है। रांची की सड़कों पर कचरा फेंकने का अब सोचिएगा भी नहीं। अतिक्रमण करने वालों की अब खैर नहीं है। जी हां, हम डरा नहीं रहे, आपको अलर्ट कर रहे हैं….पढ़ें पूरी खबर

रांची नगर निगम प्रशासक अमित कुमार ने बुधवार को रांची स्मार्ट सिटी के कमांड कंट्रोल एंड कम्यूनिकेशन सेंटर का निरीक्षण किया। साथ ही नगर निगम तथा स्मार्ट सिटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की।

बैठक के बाद नगर प्रशासक ने राजधानीवासियों से शहर की स्वच्छता में सहयोग, सड़कों को अतिक्रमणमुक्त रखने और सड़कों पर जहां-तहां पार्किंग नहीं करने का आग्रह किया।

उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि शहर के 233 से ज्यादा लोकेशन पर लगे 600 से ज्यादा कैमरों की मदद से यह सुनिश्चित होगा कि किस जगह पर कौन व्यक्ति या संस्थान आदतन कचरा फेंक रहा है और किस जगह पर नगर निगम की सफाई टीम ने कचरा डंप किया है।

शहर में सड़कों पर जलजमाव और इससे हो रही परेशानी की भी निगरानी इन कैमरों से होगी। इसके लिए कमांड सेंटर में दो शिफ्ट में नगर निगम की टीम भी रखी गयी है। ऐसी समस्या आने पर त्वरित कार्रवाई के लिए नगर निगम के संबंधित विभाग को सूचित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि रांची की सड़कों पर अतिक्रमण रोकने के लिए कमांड सेंटर से निगरानी शुरू हो गई है। सड़क पर यदि कोई दुकान लगाता है, तो कमांड सेंटर की ओर से इंफोर्समेंट टीम को सूचित किया जाएगा और उनपर त्वरित कार्रवाई होगी।

जहां-तहां बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन मटेरियल रखने पर भी रोक लगेगी। शहर की सड़कों पर नो पार्किंग जोन में गाड़ी खड़ी करने वाले लोगों पर भी कार्रवाई होगी। इससे शहर का यातायात सुगम रहेगा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।