रांची में 40 ऑक्सीजन युक्त बेड का अस्पताल शुरू

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के रातू रोड चौराहा स्थित नगर निगम भवन में 40 ऑक्सीजन युक्त बेड का अस्पताल शुरू हुआ। इसका उद्घाटन के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 28 अप्रैल को किया। इस दौरान उन्होंने पूरे अस्पताल परिसर का भ्रमण कर यहां उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कोरोना मरीजों को ऑक्सीजन युक्त बेड, वेंटिलेटर और अन्य जरूरी चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में तेजी के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य के अस्पतालों को ऑक्सीजन की कमी नहीं होने दी जाएगी। इस दिशा में सारी आवश्यक तैयारियां की जा चुकी हैं।

सीएम ने ने यह भी कहा कि अस्पतालों में जिन मरीजों का ऑक्सीजन स्तर सामान्य है, उन्हें सामान्य वार्ड में शिफ्ट किया जाएगा। जरूरतमंद संक्रमित को बेड उपलब्ध कराया जाएगा। इस सिलसिले में सभी अस्पतालों को 50 अतिरिक्त सामान्य बेड की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है। इस मौकै पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, रांची उपायुक्‍त छवि रंजन भी मौजूद थे।