सूर्य का रूप देखकर होती रही चर्चा, ये रहा वैज्ञानिक तथ्‍य

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। झारखंड की राजधानी रांची सहित राज्‍य के विभिन्‍न भागों में 26 अप्रैल सूर्य का अलग रूप देखने को मिला। उसके चारों ओर रेनबो सा दिख रहा था। लोग घरों से बाहर निकलकर या अपने-अपने घरों की छत पर जाकर इसका नाराजा देख रहे थे। इसके सा‍थ ही इसे लेकर कई तरह के तथ्‍य सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे थे।

इस बीच वैज्ञानिकों ने बताया कि यह आश्चर्य की कोई बात नहीं है। इसे 22 डिग्री halo solar कहते हैं। जब सूर्य के चारों ओर icy particles atmosphere रहता है, तब इस तरह का दिखाई पड़ता है। सूर्य का इस तरह रूप एक साल में 100 से ज्यादा दिन दिखाई देता है।