रेल अस्पताल में कोविड मरीजों के लिए 36 बेड

झारखंड
Spread the love

रांची। रांची रेल मंडल अस्पताल में कोविड ग्रस्त रेलकर्मी और उनके आश्रितों की देखभाल के समुचित प्रबंध किए गए हैं। इस अस्पताल में 36 कोविड बेड हैं, जिनमें ऑक्सीजन की भी व्यवस्था है। इसके अलावा जरूरत के अनुसार मरीजों को रेमडेसिवीर इंजेक्शन, फेबिफ्लू और अन्य दवाइयां दी जा रही है।

अस्‍पताल में 10 डॉक्टर हैं। अनुबंध के आधार पर 15 डॉक्टरों की बहाली की प्रक्रिया जारी है। इनमें 6 ने ज्वाइन भी कर लिया है। इनका मुख्य कार्य स्पेशल कोविड ड्यूटी ही होगी। अनुबंध के आधार पर 15 स्टाफ नर्स की बहाली की गई है। इनमें से 6 ने ज्वाइन कर लिया है। 16 हॉस्पिटल अटेंडेंट भी अनुबंध के आधार पर लिए जा रहे हैं।

प्रशासन ने बताया कि सभी रेलककर्मियों को मास्क, ग्लब्‍स उपलब्ध कराये गए हैं। पूरे रेल कार्यालय, रेलवे स्टेशन, रेल परिसर, ट्रेनों अस्पताल, लोको, गार्ड से संबंधित कार्यालयों को सेनिटाइज्‍ड किया जा रहा है। 

रेल परिवार देखरेख मुहिम नामक व्‍हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है। जिस किसी रेलकर्मी या उनके परिवार के लोगों का ऑक्सीजन लेबल कम होता है, उन्‍हें तुरंत चिकित्सा उपलब्ध कराई जा रही है। कोरोना से लड़ने में पूरा रेल परिवार एकजुटता के साथ युद्ध स्तर पर लगा हुआ है।